क्या मंत्री, ‘शिक्षा विभाग’ यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत मैरवा बाजार में स्थित ‘नवीस भवन’ में चल रहे कन्या उच्च विद्यालय का अपना कोई भवन नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि मैरवा बाजार में कन्या उच्च विद्यालय निजी मकान में लगभग बारह वर्षो से चल रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कन्या उच्च विद्यालय मैरवा के लिए भूमि अधिग्रहण कर भवन का निर्माण कराना चाहती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?