क्या मंत्री, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है, यदि हाँ तो सरकार पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत केसरिया एवं संग्रामपुर प्रखंडों में पालिटेकनिक महाविद्यालय स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?