क्या मंत्री, विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत पीरपैंती प्रखंड में अभियांत्रिकी महाविद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखंड में अभियांत्रिकी महाविद्यालय कबतक स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?