क्या मंत्री, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत रक्सौल एक प्रमुख सीमावर्ती व्यापारिक केंद्र होने के बावजूद यहाँ तकनीकी शिक्षा का अभाव है, जिसके कारण स्थानीय मेधावी छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय नेपाल या अन्य सुदूर स्थानों में जाना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि "सात निश्चय-2" के तहत 'युवा शक्ति-बिहार की प्रगति' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रक्सौल जैसे घनी आबादी वाले अनुमंडल में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना अनिवार्य है;3. क्या सरकार पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत रक्सौल अनुमंडल में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए एक पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?