क्या मंत्री, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर तथा ओबरा में वर्तमान में कोई पॉलिटेक्निक अथवा पर्याप्त तकनीकी शिक्षण संस्थान उपलब्ध नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों के अभाव में इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च/तकनीकी शिक्षा के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर एवं ओबरा में पॉलिटेक्निक एवं अन्य तकनीकी संस्थान स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ ,तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?