क्या मंत्री, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या बात सही है कि सहरसा जिलांतर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर प्रखण्ड में महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के नहीं होने के कारण यहाँ के छात्राओ को परेशानियों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार सिमरी बख्तियारपुर में महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?