क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत जीरादेई प्रखंड के जामापुर बाजार में 200 KVA का ट्रांसफर्मर स्थापित है,2. क्या यह बात सही है कि 11 KVA क्षमता का विद्युत तार 50 से अधिक S.C और S.T के घरों से गुजरा हुआ है,3. क्या यह बात सही है कि हाई टेंशन तार के कारण हजारों की तादाद में आम जनता प्रभावित है और दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस हाई टेंशन तार का मार्ग बदलकर ग्रामीणों के जान-माल की रक्षा करने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?