क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के मध्य एवं उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालय में BOO माँडल के तहत पत्रांक- 253/सी , दिनांक 25.08.2023 द्वारा आईसीटी इंस्ट्रक्टर के पद पर नियुक्त है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा मध्य एवं उच्च माध्यमिक सरकारी विद्यालय में BOO माँडल को बंद कर वर्तमान में BOOT माँडल लाया गया है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार BOO माँडल पर नियुक्त आईसीटी इंस्ट्रक्टर को ही उनके कार्यानुभव को देखते हुये BOOT माँडल में भी आईसीटी इंस्ट्रक्टर के पद पर नियुक्ति कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?