क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौपड़ा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सियारखम एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय महलवाडी के भवनो का निर्माण कार्य कुछ ही वर्ष पूर्व कराया गया था;2. क्या यह बात सही है कि निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण कुछ ही वर्षों में तीनो भवनों की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। छतों से गिट्टी बालू निकल रहा है, पानी का रिसाव हो रहा है, फर्श जर्जर एवं दिवारो का प्लास्टर झड़ने से छात्रो की सुरक्षा पर व्याप्त खतरा है;3. यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त घटिया निर्माण कार्य कराने वाले संवेदकों और दोषी पर कार्रवाई के साथ भवनों को मरम्मति कार्य करवाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?