क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत बायसी एवं डगरुआ प्रखंडों के बीचों-बीच से व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) गुजरता है, जिस कारण इस क्षेत्र में अक्सर गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं,2. क्या यह बात सही है कि दुर्घटनाग्रस्त गंभीर मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा के लिए उक्त दोनों प्रखंडों के प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लाया जाता है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक उपकरणों एवं ब्लड बैंक की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता है और मरीजों को पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर करना पड़ता है, जिससे रास्ते में ही कई लोगों की जान चली जाती है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार बायसी एवं डगरुआ प्रखंडों में ट्रामा सेंटर (Trauma Centre) तथा ब्लड बैंक (Blood Bank) खोलने का विचार रखती है? हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?