क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत डगरूआ प्रखण्ड के अधकेली पंचायत के भखरी गाँव एवं मजगामा पंचायत के बछरदह वार्ड नं 09 में लगे कृषि ट्रांसफार्मर पिछले 1 वर्षों से जला रहने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंडों में आवेदन करने के बावजूद हजारों किसानों को महिनों तक कृषि कनेक्शन और ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराए गए है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारक है तो क्या सरकार कबतक बायसी एवं डगरुआ प्रखंड के उपरोक्त स्थानों के किसानों को कृषि बिजली उपलब्ध कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यो?