क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत पथ निर्माण विभाग की(EMBD) एकुहुआ मोहम्मदिया बसदाहा दुबैली पथ सिंगल लेन रहने के कारण हमेशा दुर्घटना एवं जाम की समस्या रहती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ के चौड़ीकरण सह सुदृढ़ीकरण हेतु पथ निर्माण विभाग,बिहार पटना के पत्रांक -1073(ई0) दिनांक-19-02-2025 कार्ययोजना में शामिल किया गया था, परंतु अब तक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं प्रदान की गई, जिसके कारण कार्य लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कब तक उक्त पथ के चौड़ीकरण सह सुदृढ़ीकरण का विचार रखती है,नहीं,तो क्यों?