क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत बायसी प्रखण्ड में कारे लाल चौक से ककरहुआ दक्षिण टोला एवं M.G.S.Y मड़वा से लेलूका पथों की निर्माण 2018-19 में स्वीकृति मिली थी, लेकिन निर्धारित समय के अन्दर कार्य नहीं होने के कारण संवेदक को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथों की Revised DPR LT no-604 दिनांक 17-04-2025 को भेजा गया परन्तु कार्य अभी तक नहीं हो सका;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पथों की निर्माण कार्य करने की विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?