क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के करहगर प्रखण्ड के जलालपुर-बैसपुरा पथ (नयका रोड) में ग्राम-कौआखोंच से पिपरी तक पूर्ण रूप से निर्माण (कालीकरण) अधुरा रह गया है और टूट गया है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है;यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ में टूटे हुए भाग का निर्माण कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?