क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत नगर पंचायत कोचस के वार्ड संख्या 10 एवं 11 के मध्य तथा कब्रिस्तान के बगल से पावर सबस्टेशन तक नाला जाम रहता है; जिससे क्षेत्र में जलजमाव की समस्या बनी रहती है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त नाले का पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?