क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत प्रखंड-शिवसागर के ग्राम-पताढ़ी में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के भवन का निर्माण नहीं हुआ है,2.क्या यह बात सही है कि हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पताढ़ी के भवन निर्माण के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शिवसागर के पत्रांक-566 दिनांक-24.10.2024 के द्वारा अंचलाधिकारी, शिवसागर से भूमि का विवरण मांगा गया था;3.क्या यह बात सही है कि अंचलाधिकारी, शिवसागर के पत्रांक-1687 दिनांक-06.12.2024 के द्वारा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पताढ़ी के भवन निर्माण हेतु चयनित भूमि का नजरी नक्शा प्रभारी चिकित्सा पदाघिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शिवसागर को उपलब्घ कराया गया है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पताढ़ी में भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक नही तो क्यों ?