क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत कोचस स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का फरवरी, 2022 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उत्क्रमित किया गया था, किन्तु उक्त स्थल पर अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अपेक्षित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, उक्त स्थान राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-319) तथा सासाराम-चौसा पथ (एसएच-17) के संपर्क बिंदु पर स्थित है, जहाँ आपातकालीन (दुर्घटना) रोगियों की संख्या अधिक रहती है;2.यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?