क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर के ग्राम–अकोढ़ी, बाउर, घोरडीहा, प्रखंड कोचस के ग्राम–कुछिला, उबधी एवं मैनपुरा, तथा प्रखंड शिवसागर के ग्राम–सिलारी एवं औरैया के किसानों का गेहूं का फसल आग लगने से खेत में जल गया था;2.क्या यह बात सही है कि उपरोक्त गांव के प्रभावित किसानों को सरकार के नियमानुसार अभी तक अनुदान नहीं मिला है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार आग लगने से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?