क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से होकर बहने वाली जमुआरी नदी में अत्यधिक गाद जम जाने के कारण जल प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे वर्षा ऋतु में जलजमाव एवं बाढ़ तथा किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;यदि हाँ, तो सरकार तकनीकी सर्वेक्षण कराकर जमुआरी नदी की शीघ्र उड़ाही कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?