क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर सदर अस्पताल में हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स) एवं तंत्रिका रोग (न्यूरोलॉजी) के विशेषज्ञ चिकित्सकों, आवश्यक उपकरणों एवं समुचित उपचार की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण जिले के मरीजों को उपचार हेतु पटना एवं अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार समस्तीपुर सदर अस्पताल में इन तीनों विभागों की स्थापना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना तथा आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता कबतक सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?