क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चैती दुर्गा स्थान, दुधपुरा चौक से रेलवे गेट संख्या-55 होते हुए डायमंड रिसोर्ट, पूसा तक जाने वाली सड़क जो वर्तमान में अत्यंत संकीर्ण एवं जर्जर होने के कारण आमजन, विद्यार्थियों, किसानों एवं अन्य राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कबतक कराने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?