क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर स्थित ए०एन०एम० प्रशिक्षण विद्यालय का भवन एवं छात्रावास पुराना एवं जर्जर होने तथा पर्याप्त भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रशिक्षण कार्य के सुचारु संचालन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त संस्थान के भवन एवं छात्रावास के पुनर्निर्माण तथा आवश्यक अतिरिक्त भवन के निर्माण का विचार रखती है, हाँ तो, कबतक, नहीं तो क्यों?