Back to Legislative Questions Repository
Q.No 234Starred Question Listed

जल निकासी कराना

श्री मनोज विश्‍वास (48) (फारबिसगंज) जल संसाधन विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के  पिपरा, कुसमाहा, अमाहरा, मजुआ एवं अन्य पंचायतों में प्रत्येक वर्ष बाढ़ की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है जिसकी  पूर्व सूचना के बावजूद तटबंधों की मरम्मत, कटाव-रोधी कार्य, नदियों की उड़ाही एवं जल निकासी के आवश्यक कार्य समय पर नहीं कराए जाते है जिसके कारण प्रतिवर्ष जन-धन, फसलों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की भारी क्षति होती है, यदि हाँ, तो सरकार फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव हेतु तटबंधों के सुदृढ़ीकरण, कटाव-रोधी कार्य, नदियों की उड़ाही एवं जल निकासी योजनाओं की शीघ्र स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री मनोज विश्‍वास (48) (फारबिसगंज)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
MANOJ BISHWAS (48)
MANOJ BISHWAS (48)
Party
Indian National Congress
Constituency
Forbesganj-Araria (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mukhiya Ji Tola Majhua, PO-Majhua, Thana-Forbesganj, District-Araria, 854318