क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग , यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-(1) क्या यह बात सही है कि बुडको (BUDCO) द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों सहित पूर्णिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में सदर रोड फारबिसगंज,मैन रोड जोगबनी तथा गोड़ियारी चौक से पिंटू केशरी के घर तक कराए जा रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मती कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त सड़कों का निर्माण पूर्ण होने के कुछ ही समय बाद सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी तथा गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे आवागमन बाधित है ,(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार budco द्वारा कराए जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी एजेंसी, संवेदक एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?