क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में 01 नगर परिषद एवं 01 नगर पंचायत है, जहाँ सड़क, नाला, जल निकासी, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास अपेक्षित स्तर पर नहीं हो सका है; यदि हाँ तो सरकार कबतक फारबिसगंज नगर परिषद एवं नगर पंचायत के समग्र विकास हेतु मास्टर प्लान बनाकर आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर विकास कार्य कराने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों ?