क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर विधान सभा क्षेत्र अंर्तगत मनुषुमारा जल निर्माण योजना के तहत वर्ष - 2013 में स्पील चैनल (नहर) का नव निर्माण बसौल - बेलसंड से घरहरवा औराई प्रखंड के लखनदेई नदी तक किसानों के निजी जमीन पर नहर का कार्य किया गया;2. क्या यह बात सही है कि किसानों के भूमि का गजट हो चुका है लेकिन किसानों को जमीन का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार मनुषमारा जल निर्माण योजना अंर्तगत अधिग्रहण की गई जमीनों का मुआवजा कबतक किसानों के बीच वितरण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं, तो क्यों ?