क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड अंर्तगत बगाही रामनगर पंचायत के सीरी बैठा के घर से अथरी सीमान मुख्य सड़क तक सीलिंग किया हुआ पथ जर्जर हो चुका है, जिससे आमलोगों को अवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का पी0 सी0 सी0 कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?