क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखण्ड के 11 हजार KV का तार का एक पोल दुसरे पोल की दूरी ज्यादा रहने के कारण तार लटका हुआ है एवं तार जर्जर रहने के कारण आँधी में तार गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे जान-माल के नुकसान होने की संभावना बनी रहती है, जिससे आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है; यदि हाँ तो सरकार कबतक एक पोल से दुसरे पोल की दूरी घटा कर जर्जर तार बदलने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक? नहीं तो क्यों ?