क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रून्नीसैदपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड मशीन एवं डिजिटल एक्सरे मशीन नही रहने के कारण मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउण्ड एवं एक्सरे करवाना पड़ता है, जिससे मरीजों को आर्थिक शोषण पड़ता है, तो सरकार कबतक उक्त केंद्र में अल्ट्रासाउण्ड एवं एक्सरे मशीन संचालित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?