क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सीवान जिला अंतर्गत बड़हरिया प्रखंड का सुप्रसिद्ध यमुनागढ़ देवी माँ स्थान कोईरीगाँवा, बड़हरिया में अवस्थित है, जिसकी ख्याति दूर -दूर तक फैली हुई है एवं बहुत दूर से श्रद्धालु यहाँ पूजा-पाठ एवं दर्शन के लिये आते है, यदि हाँ तो सरकार कब तक यमुनागढ़ देवी माँ स्थान को पर्यटक सूची में जोड़ते हुये राष्ट्रीय पर्यटक स्थल घोषित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?