Back to Legislative Questions Repository
Q.No 585Starred Question Listed

प्रतिनियुक्ति करना

श्री संजय कुमार पाण्डेय (03) (नरकटियागंज) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बावजूद विगत वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण मरीजों को मुफ्त जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा गरीब मरीजों को मजबूरन निजी केंद्रों पर महंगा इलाज कराना पड़ रहा है?2. क्या यह बात सही है कि अस्पताल के प्रसव कक्ष में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए GNM के स्वीकृत पदों के मुकाबले कम GNM ही प्रतिनियुक्त है और हाल ही में उनमें से भी 5 GNM का स्थानांतरण हो गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त अस्पताल में अविलंब एक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति करने तथा GNM के रिक्त पड़े सभी पदों पर प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तकि नहीं, तो क्यों;

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री संजय कुमार पाण्डेय (03) (नरकटियागंज)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
SANJAY KUMAR PANDEY (03)
SANJAY KUMAR PANDEY (03)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Narkatiaganj - West Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Fatehpur, Post-Yogapatti, Police Station-Yogapatti, District-West Champaran