Back to Legislative Questions Repository
Q.No 531Starred Question Listed

भवन का निर्माण

मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के ढाका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढाका प्रखंड के पचपकड़ी एवं गुरेहेनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अपना भवन नहीं है, जिसके कारण उनका संचालन किराए के भवनों में किया जा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध पर्याप्त पदस्थापना नहीं होने से मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं;3.यदि उपर्युक्त खंड (1) एवं (2) का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्थायी भवन का निर्माण तथा चिकित्सकों एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
FAISAL RAHMAN (21)
FAISAL RAHMAN (21)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village - Sapahi Bhandar, Post Office - Jhitkahi, Police Station - Pachpakadi, District - East Champaran