क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि 1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड के चिक्सी पंचायत के मोहन बिगहा और चिरैयाटार गाँव में प्राथमिक विद्यालय नहीं है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त गावों में विद्यालय नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए भी एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके अन्य गांवों में शिक्षा प्राप्त करने जाना पड़ता है, जिससे उनकी शिक्षा में बाधा उत्पन्न होती है; 3.यदि उपरोक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त पालीगंज प्रखंड के चिक्सी पंचायत के मोहन बिगहा और चिरैया टार गाँव में कब तक प्राथमिक विद्यालय बनाने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?