क्या मंंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तगर्त योगापट्टी अंचल के चार पंचायत क्रमशः सिसवा-मंगलपुर, खुटवनिया, जरलपुर, ढांढवा तथा चौमुखा गंडक नदी की बाढ़ एवं कटाव से जान माल का काफी नुकसान होता है एवं हर साल लगभग 60 प्रतिशत फसलों की बर्बादी होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त स्थान पर सुरक्षा बांध बनाकर चारों पंचायतों को सुरक्षित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?