क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि,पटना जिला के पालीगंज नगर पंचायत में कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अख्तियारपुर और खानपुरा रोड के किनारे खुले में कचरा फेंका जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ रहा है; यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त नगर पंचायत में कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?