क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- (1) क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत गुणवंती के वार्ड नं0-11 पूरब बस्ती दुर्गापुर के 50 धरों में अबतक नल का जल लोगों नहीं मिल सका है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उल्लिखित वार्ड में ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक सुनिश्चित कर सभी को जलापूर्ति करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?