क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत, पचीरा में उच्च माघ्यमिक विद्यालय, पचीरा को वर्ष 2020 में इन्टर स्तरीय विद्यालय में उत्क्रमित किया गया, किन्तु उक्त विद्यालय में इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान एवं संगीत के शिक्षक के पद अब तक रिक्त हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय में संबंधित विषय के शिक्षक का पदस्थापन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?