क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत गुणवंती के वार्ड नं0-4 में दुर्गा स्थान के पास स्थित बालू पोखर 6 एकड़ में अवस्थित है, जिसके दो तरफ ग्रामीण सड़क तथा दो तरफ महार है, जो गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिस कारण पोखर में पानी नहीं ठहर पाता है, यदि हाँ, तो सरकार ‘जल जीवन हरियाली अभियान’ के तहत कबतक उक्त पोखर के जल ग्रहण क्षेत्र को गहरा करते हुए जल संचयन और सौन्दर्यीकरण करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?