क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड में नगर पंचायत रानीगंज के वार्ड नं0-16 तथा 17 में एक भी प्राथमिक विद्यालय नहीं है जिससे छोटे-छोटे बच्चों को 2 किलोमीटर दूर स्थित दूसरे वार्डो के प्राथमिक वि़द्यालय में जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों वार्डो में एक-एक प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?