क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत मैरवां नगर पंचायत में 13 वार्ड है जिसमें वार्ड सं0 01 वार्ड सं0 13तथा वार्ड 12 में ग्राम उपध्या छापर में स्थित वोरिंग द्वारा जल की आपूर्ति की जा रही है तथा शेष वार्ड में जल की आपूर्ति किसीघर में नहीं हो सकी है; यदि हाँ, तो सरकार वार्ड 2,3,4,5,6,7,8,9,10 तथा 12 में ग्राम श्री नगर में स्थित बोरिंग पेय जलआपूर्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?