क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि करोना काल के समय बसो में सामाजिक दूरी बनाने के लिए दो सीटो पर सिर्फ एक यात्री को बैठाया जाता था, और दोनों सीटों का भाड़ा उस यात्री से वसूला जाता था; 2. क्या यह बात सही है कि करोनाकाल समाप्त हुए बहुत दिन हो गया और प्रत्येक सीट पर एक-एक यात्री को बैठाया जाता है परन्तु सीवान जिला में बस यात्रियों से भाड़ा करोनाकाल वाला ही वसुला जा रहा है जिससे यात्री का आर्थिक दोहन होने से काफी आक्रोश है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार बसो में यात्रियों का पूराना भाड़ा बहाल करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?