क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत जीरादेई में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जी की धर्मपत्नी राजबंशी देवी के कर कमलों द्वारा सन 1957 में की गयी है, जिसका उद्घाटन 30 सितम्बर 1966 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किया गया है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त् चिकित्सालय का भवन काफी जर्जर एवं खंडहर में तब्दील हो गया है जिस कारण चिकित्सालय निजी मकान में भाड़े में चल रहा है; 3.क्या यह बात सही है कि उक्त चिकित्सालय महामहिम राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी की अति महत्वकांक्षी योजना थी; 4.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन का जीर्णोधार कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?