क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अंतर्गत जिरादेई प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पुखरेड़ा का चाहरदीवारी नहीं रहने से यहाँ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षा का खतरा बना रहता है क्यूंकि विद्यालय के दो तरफ पक्की सड़क है और वाहनो का आवागमन ज्यादा है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय का चाहरदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?