Back to Legislative Questions Repository
Q.No 629Starred Question Listed

कार्रवाई करना

श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज ) ऊर्जा 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - 1.क्या यह बात सही है कि दिनांक 5.10.2024 को पटना जिलांतर्गत पालीगंज प्रखंड के करकटबिगहा गाँव में संबंधित बिजली एजेंसी ‘पोलिक कैब’ की लापरवाही के कारण मंदिर में करंट आने से 1 महिला की मृत्यु तथा 7 महिलाओं और 1 बच्चे के झुलस जाने की घटना हुई, 2.क्या यह बात सही है कि ज़िला प्रशासन और एजेंसी द्वारा सभी घायलों के समुचित इलाज की घोषणा करने के बावजूद उन्हें इलाजरत अवस्था में ही छोड़ दिया गया जिसके कारण 5 घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और धनाभाव में वो लोकल प्राइवेट अस्पताल में पड़े हुए हैं, 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार सभी घायलों को मुआवज़ा देने, उनका समुचित इलाज करवाने तथा लापरवाही बरतने वाली उक्त एजेंसी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज )
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा
MLA Profile
SANDEEP SAURAV (190)
SANDEEP SAURAV (190)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Paliganj - Patna (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
27 May 1987
Address
Village- Molanipur, Post Office- Sadikpur, Police Station- Maner