क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1.क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज नगर परिषद के प्रमुख मार्ग सदर रोड, अस्पताल रोड, एस॰के॰रोड सहित पूरे नगर में बिजली पोल दुकानदारों की मिलीभगत से सड़क के किनारे से 4-5 फीट अन्दर सड़क पर लगाया गया है एवं शहर में हाई वोल्टेज जर्जर व खुली तार लगी हुई है; 2.क्या यह बात सही है कि सड़कों पर पोल के कारण सड़क दुर्घटना, जाम व शहर में जर्जर खुली तार से अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक उक्त मार्ग व शहर से बिजली पोल को सड़क किनारे शिफ्टिंग करने एवं खुली तार के स्थान पर कवर तार लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?