क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2018-19 में राज्य के लगभग सभी जिलों में जिला अधिकारी द्वारा कार्यपालक सहायक का पैनल तैयार किया गया था जिसकी वैधता 3 वर्ष या पैनल की समाप्ति तक रखा गया था;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पैनल से लगभग आधे का बहाली जिला पैनल से ही संविदात्मक पद पर किया गया और लगभग आधे बचे हुए प्रतिक्षारत कार्यपालक सहायक (जिस पैनल की वैधता 3 वर्ष पूर्ण नहीं हुई थी) की बहाली के लिए बेल्ट्रोन/टी०सी०एस० कम्पनी द्वारा पुनः से परीक्षा और सभी प्रक्रिया पूर्ण कराकर उर्मिला/बेल्ट्रोन कम्पनी द्वारा सरकारी विभाग में रखा गया है, जो आउटसोर्सिंग कम्पनी है,3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त सभी कर्मियों को संविदा पर नियुक्त करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?