क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करें किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्यस्तर पर विभागीय मंत्री के पीत- पत्र गैर स०प्रे०सं०-50 दिनांक-25.01.2024 द्वारा समितियों के सफल संचालन एवं व्यवसाय विकाश के लिए कार्यरत पैक्स कर्मियों/प्रबंधकों को ससमय उचित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु विभागीय पदाधिकारी की एक विशेष कमिटि का गठन करके रिर्पोट विभाग को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था, परतु अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, यदि हाँ तो सरकार उक्त पीत पत्र के आलोक में अद्यतन कार्रवाई कर सहकारिता प्रबंधकों को उचित वेतन अथवा मानदेय देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?