क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत अनुमंडल महाराजगंज प्रखंड के ग्राम- पटेही में, पनियाडीह परौली में, छोटका टेघड़ा एवं सोनवर्षा स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का उद्घाटन हो चुका है परन्तु आज तक उपर्युक्त जगहों में एक भी चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं हुई है, जिसके कारण वहॉं मरीजों का ईलाज समुचित ढंग से नहीं हो पा रहा है यदि हॉं तो सरकार कब तक उक्त अस्पातालों में चिकित्सक एवं चिकित्सकीय कर्मी की पदस्थापना कराने विचार रखती है, नहीं तो क्यों?