क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के महाराजगंज विधानसभा के अंतर्गत प्रखंड़ों में प्रखंड स्तरीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति का गठन नहीं किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि महाराजगंज एवं भगवानपुर हॉट प्रखण्ड स्तरीय अस्पतालों में भी अब तक रोगी कल्याण समिति नहीं होने के कारण अस्पताल से संबंधित अनेक कार्य बाधित है यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति गठित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?