क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत सिसवन प्रखण्ड स्थित महेन्द्र नाथ महादेव मंदिर के आस-पास के स्थल के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु जिला पदाधिकारी सिवान ने वर्ष 2021-22, 2022-23 में निम्न योजना क्रमशः 35/69 परिक्रमा पथ, मंदिर के बाउंड्री दिवार में ग्रिलगेट का निर्माण, मंदिर के सामने पक्कीकरण का कार्य प्रारंभ करवाया जो अधूरा रह गया है, साथ ही मंदिर परिसर सहित पथ में लाइट का कार्य पूरा कराने हेतु समाहर्ता सिवान ने सरकार एवं पर्यटन विभाग को 16 अगस्त 2023 में स्मारित किया था;2. क्या बात सही है कि तीन वर्षो के बाद भी पर्यटन विभाग द्वारा निर्माणधिन कार्य को पूरा नहीं किये जाने के कारण पर्यटन स्थल का विकास अधूरा रह गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो सरकार उक्त विकास योजना को लंबित रखने वाले पदाधिकारी एवं ठेकेदार पर कार्करवाई करते हुए महेंद्र नाथ महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप विकसित कराने का विचार रखती है , हाँ तो कब तक नहीं , तो क्यों ?